Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सावधान ! स्विफ्ट सवार महिला लुटेरों का गिरोह फिर सक्रिय पढ़ें पूरी खबर 

सावधान ! स्विफ्ट सवार महिला लुटेरों का गिरोह फिर सक्रिय

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : शहर में एक बार फिर सफेद स्विफ्ट कार में सवार महिला लुटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जो खासकर अकेले बाहर निकलने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहा है। इस गिरोह ने चार साल पहले भी जालंधर में लूट की कई वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लगभग दो-तीन साल तक गिरोह शांत रहा। हाल ही में दो जगह बुजुर्ग महिलाओं के साथ इसी गिरोह ने लूट की थी। दोनों ही घटनाओं में सफेद स्विफ्ट कार का इस्तेमाल हुआ और पीड़ितों ने बताया कि कार में दो महिलाएं और एक पुरुष थे। कार की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। यह गैंग केवल जालंधर ही नहीं, बल्कि अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर और सिरसा जैसे शहरों में भी वारदात को अंजाम दे चुका है।

सावधान रहें नागरिक

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने लोग सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी अजनबी वाहन में लिफ्ट न लें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें शहर बदलते रहते हैं आरोपित

गिरोह के सदस्य एक शहर में वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत दूसरे शहर का रुख कर लेते हैं। जब में पुलिस की जांच धीमी हो जाती है तो वे फिर से उसी शहर में आकर नए अपराध करते हैं।

लूट की घटनाएं

3 जुलाई 2025 : मकसूदां बस स्टैंड के पास दो बुजुर्ग बहनों को सफेद स्विफ्ट कार में सवार लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और गहने उतरवा लिए।

6 जुलाई 2025 : फिल्लौर में बुजुर्ग महिला से कार में बैठे लुटेरों ने सोने की बाली छीनी और सड़क पर छोड़ दिया।

11 अगस्त 2021 : जालंधर के चिक-चिक चौक पर बुजुर्ग महिला के साथ लूट की गई और फिर उसे कार से धक्का मारकर गिरा दिया गया।

21 अक्टूबर 2021 : अमृतसर में लारेंस रोड पर महिला को रिश्तेदार बता कार में बिठाया गया और उसके हाथों से सोने की चूड़ियां निकाल ली गई।

18 नवंबर 2021 : जालंधर के सूर्या एन्क्लेव इलाके में एक एनआरआइ बुजुर्ग महिला के कंगन लूटे गए और चौगिट्टी फ्लाईओवर से होकर फरार हो गए।

जालंधर पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। स्विफ्ट कार की तलाश जारी है।

बहुत जल्द इस गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिल्लौर की घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह गिरोह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस उनको ट्रेस कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218831

Share this Post