Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक महीने के अंदर भारत में दूसरा प्लेन क्रैश, हादसे में इतने लोगों की मौ'त, देखें Video

राजस्थान के चुरु में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में फाइटर जेट में पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ है, उस इलाके में बड़ा गड्ढा हो गया है और जेट का मलबा बिखरा हुआ पड़ा था। बताया जा रहा है कि यह जेट 12 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हुआ है।

 

वहीं इस मामले पर चुरु के एसपी ने बताया कि भाणूदा गांव में प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें पायलट और को पायलट की मौत हो गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी कारणों की वजह दोनों पायलट खुद को इजेक्ट नहीं कर पाए, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि यह फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह टू सीटर जेट ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तकनीकी खामी के कारण यह फाइटर जेट क्रैश हुआ है। किन कारणों से यह क्रैश हुआ है, उसकी भी जांच की जा रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258451

Share this Post