Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल गिरा, हादसे में 9 लोगों की मौ'त, देखें Video

गुजरात की महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल अचानक गिर गया। जिस कारण वहां से गुजर रही गाड़ियां नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बाकियों को सुरक्षित नदी से निकल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी रही है।
 

આણંદ અને વડોદરા જિલ્લાને જોડતો મુખ્ય ગંભીરા બ્રીજ તૂટી પડ્યો છે.અનેક વાહનો નદીમાં પડતા મોટી જાનહાનિ થઈ હોવાની શક્યતા છે. સરકારી તંત્ર તાત્કાલિક બચાવ કામગીરી હાથ ધરે અને ટ્રાફિક માટે વૈકલ્પિક વ્યવસ્થા કરવામાં આવે.@CMOGuj @dgpgujarat @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @CollectorAnd pic.twitter.com/Xn1vIB9QEs

— Amit Chavda (@AmitChavdaINC) July 9, 2025

वडोदरा और आनंद को जोड़ता है पुल
महिसागर नदी पर बना यह पुल वडोदरा और आनंद को जोड़ता है। हादसा भी उस समय हुआ जब पुल पर काफी ज्यादा ट्रैफिक था। पुल पर कार, ट्रक और दूसरी गाड़ियां मौजूद थी और पुल के टूटने पर वह नीचे गिर गई। सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। 

रेस्क्यू ऑपरेशन से बचाया गया लोगों को
जैसे ही पुल टूटा तो लोगों ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने का काम शुरू किया। नदी में गिरे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अब इस हादसे के बाद पुल के निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि गुजरात के वडोदरा में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूूं। पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261414

Share this Post