Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूरे पंजाब में बस यूनियन का चक्का जाम, लोगों को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना, देखें Video

पंजाब में 3 दिन के लिए पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम हड़ताल कर रहे हैं। सुबह से ही बसों का चक्का जाम कर दिया गया है। यह ऐलान पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन की तरफ से किया गया है। यूनियन के मुताबिक 9 जुलाई से 11 जुलाई तक हड़ताल जारी रहेगी। जिस कारण बसों का सफर करने वाले लोगों का मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

3 साल हो गए पर अब तक मांगे पूरी नहीं हुई
यूनियन के प्रधान विक्रजीत सिंह ने कहा कि काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थगित करते आ रहे हैं। कुछ समय पहले सीएम मान के साथ नेताओं की बैठक हुई थी, उस दौरान उन्होंने जल्द ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। 3 साल हो गए उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हो रही। मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भी लिखित में पत्र दिया है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन हड़ताल करने का ऐलान किया है।  

कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी मांगे नहीं मानी जा रही
यूनियन के सैक्रेटरी भूपिंदर सिंह ने कहा कि 2011 से पनबस के आने के दौरान उनकी मांगे चल रही है। कोर्ट की ओर से ऑर्डर भी ठेका कर्मियों को पक्का करने के आदेश दे दिए है, लेकिन ना तो पिछली सरकारें उनकी मांगों को पूरा कर रही है और ना ही अब उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। 

सीएम के साथ मीटिंग हुई, फिर भी नहीं पूरी हुई मांगे
उन्होंने आगे कहा कि 30 तारीख को मुख्य दफ्तर का कर्मियों की तरफ से घेराव भी किया गया था, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। एक साल पहले सीएम मान ने साथ भी मांगों को लेकर मीटिंग भी हुई थी। मांगों को अब तक पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218904

Share this Post