Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पुलिस को क्यों रोकनी पड़ी स्कूली बस  और मौके पर पुलिस ने कर दिया...

जालंधर में पुलिस को क्यों रोकनी पड़ी स्कूली बस 

और मौके पर पुलिस ने कर दिया...

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : शहर में स्कूल की छुट्टी के दौरान स्कूल की बस को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। मामला शहर की श्री राम चौक के सामने आया है, जहां पर एक सरकारी स्कूल की बस बच्चों को लेकर घर जा रही थी, जहां हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने बस का चालान काटा है।

पुलिस के मुताबिक बस ओवरलोड थी, इसमें 51 सीटें हैं लेकिन उसमें 81 बच्चे बैठे हैं। यही नहीं इस बस पर नंबर प्लेट भी मोटरसाइकिल की लगी हुई है। बस चालक राजविंदर के मुताबिक वह पिछले 6 महीने से स्कूल में काम कर रहा है और उसे कुछ नहीं पता। स्कूल उसे जैसा आदेश देता है, वह वैसा ही काम करता है।

वहीं, जोन इंचार्ज डिवीजन नंबर 4 के सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा है कि आज नाके लगाकर बसों की जांच की जा रही थी। इस दौरान स्कूल बच्चों से भरी सरकारी स्कूल की बस को रोका गया, जिसका ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट और बस की नंबर प्लेट के चालान काटे गए हैं। अपनी ड्यूटी के दौरान बस चालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। पुलिस ने कहा है कि हमें निर्देश मिले हैं कि बच्चों को ले जाने वाली बसों की नियमित जांच होनी चाहिए। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि इस स्कूल का एक चालक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसका चालान काटा गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post