Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

क्या जालंधर में आने वाली है बाढ़, जानें क्यों सतलुज किनारे प्रैक्टिस कर रही हैं NDRF, SDRF की टीमें

जालंधर में सतलुज दरिया के किनारे गांव तलवंडी कलां, (फिल्लौर-लुधियाना रोड) फिल्लौर में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में आज बाढ़ सुरक्षा अभ्यास करवाया गया। जिसमें सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर एसडीएम लाल विश्वास बैंस सहित सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जहां सतलुज नदी किनारे फिल्लौर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जायजा लिया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति में लोगों को कैसे बचाया जा सकता है और लोगों के सामान की कैसे रक्षा की जा सकती है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि डीसी की अगुवाई में आज सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रोटेक्शन एक्टिविटी की गई है। जहां सभी विभागों की टीमों ने बखूबी तरीके अभ्यास किया और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को अवगत करवाया। 

इस दौरान जहाज के जरिए भी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किए गए ताकि बाढ़ की स्थिति आने पर लोगों को कैसे सुरक्षित स्थान पर ले जाए जा सके। वहीं अधिकारियों ने गांव वासियों को पानी का स्तर बढ़ने को लेकर अवगत करवाया। उन्होेंने कहा कि बाढ़ की स्थिति के दौरान लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों के अधिकारी मौके पर मौजूद है। ऐसे में किसी को बीमारी की समस्या है तो मौके पर सेहत विभाग की टीम भी मौजूद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260889

Share this Post