Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में मिलेगा 10 लाख रुपए का फ्री ईलाज, 2 अक्टूबर से बनाए जाएंगे सेहत बीमा योजना के कार्ड

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत पंजाब में रहने वाले हर व्यक्ति को 10 लाख रुपए का फ्री ईलाज मिलेगा। सेहत बीमा योजना के कार्ड 2 अक्टूबर गांधी जयंती वाले दिन से पूरे राज्य में बनने शुरु हो जाएंगे। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड या फिर वोटर कार्ड लेकर जाना होगा।

सीएम मान ने कहा कि इस योजना में बड़े-बड़े अस्पताल शामिल हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने तय किया है कि जो पंजाब का निवासी है, उसका ईलाज होगा। पहले तो हम नीले-पीले कार्ड में फंस रहे थे। इस योजना में हर व्यक्ति का अपना अलग कार्ड होगा।

सेहत बीमा योजना में ईलाज पूरी तरह से कैशलेस होगा, कोई भी बिल या हिसाब-किताब नहीं देना होगा। आपको सिर्फ जाकर अपना आधार कार्ड या फिर वोटर कार्ड दिखाना होगा। जिसके बाद आपका कार्ड बन जाएगा। परिवार में हर किसी का अलग-अलग कार्ड होगा। 

वहीं इस दौरान सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी। क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत संबंधी समस्या होने पर उसे सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर अस्पताल जाना होगा और ईलाज हो जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post