Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही स्कूल बस ट्रेन से टकराई, हादसे में 2 स्टूडेंट्स की मौ'त

रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस को ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्कूल बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्टूडेंट्स को रेलवे अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर की है।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस के ड्राइवर ने ट्रैक को पार करते समय ट्रेन को आते नहीं देखा था। जैसे ही उसने ट्रैक पार करने के लिए बस आगे बढ़ाई तो इतनी देर में तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। ट्रेन ने टक्कर मारते हुए स्कूल बस के परखच्चे उड़ा दिए। जिसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई और 6 घायल हो गए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा स्कूल बस ड्राइवर के कारण हुआ है। क्योंकि ट्रेन के आने से पहले गेटमैन फाटक को बंद कर रहा था। इसी दौरान स्कूल बस ड्राइवर पहुंचा और उसने गेटमैन को फाटक खोलने के लिए जोर डाला। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

वहीं इस मामले पर सदर्न रेलवे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्कूल बस ड्राइवर ने गेट पार करने के लिए गेटमैन पर जोर डाला था। पर बावजूद इसके उसे यह नहीं करना चाहिए था। क्योंकि उसे इसकी इजाजत नही है। इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post