Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कपड़ा व्यापारी की सरे बाजार गोलियां मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें Video

अबोहर में फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार को सुबह-सुबह हमलावर उनके शोरुम वियरवेल के बाहर पहले से ही घात लगाकर खड़े थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौत हो गई।

 

बाइक छीनकर हुए फरार
हत्या करने के बाद हमलावर बाइक छीन कर फरार हो गए। पर थोड़ी देर के बाद ही उन्होंने बाइक को खड़ा कर दिया और गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से अबोहर में सभी व्यापारी वर्ग में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है और उन्होंने विरोध में मार्किट को बंद कर दिया है। 

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
वहीं सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक पोस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमें आरजू बिश्नोई ने लिखा है कि ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था, जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्टी में मिला देंगे। वायरल हो रही पोस्ट की हम पुष्टि नहीं करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258468

Share this Post