Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बच्चों की लग गई मौजां, 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

देश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। जिस कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं सभी नदियां भी उफान पर हैं और कई जगहों पर बाढ़ की समस्या तक आ चुकी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश (एमपी) की सरकार ने कुछ जिलों में बारिश को देखते हुए स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

एमपी के बालाघाट में इस कदर बारिश हो रही है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। इसी कारण 2 दिन स्कूलों में छुट्टी का फैसला किया गया है। ताकि स्कूली बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना न हो सके। वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर भी वार्निंग लेवल को क्रॉस कर चुका है।

वहीं लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों  में छुट्टी करने का फैसला लिया गया है। मंडला में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। वहीं सुरपन, बंजर सहित कई नदियां बारिश के कारण उफान पर हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post