Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, बस और कार की टक्कर में 7 की मौ'त 

पंजाब के होशियारपुर में सुबह-सुबह दर्दनक सड़क हादसा हुआ है। दसूहा जा रही एक निजी कंपनी की मिनी बस की सामने से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में बैठे सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि बस और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियां बस में बुरी तरह फंस गई थीं और स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। 

हादसे के बाद मौके पर एसडीएम दसूहा, डीएसपी, एसएचओ और हलका विधायक करमवीर सिंह घुम्मन पहुंचे हुए हैं। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन कई अन्य की हालत बेहद गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267984

Share this Post