Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

देर रात दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर हुए फरार

देर रात दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर हुए फरार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : मॉडल हाउस के पास न्यू उजाला नगर में चोरों ने एक ही रात को 2 मकानों को निशाना बनाया। उजाला नगर से मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह घर में सो रहे थे। रात एक बजे उनके बेटे ने बताया कि वह किसी फंक्शन में जाना है। जिसके बाद बेटा बाहर से घर को ताला लागकर चले गया। पूरा परिवार सो रहा था। जिसके बाद एक चोर घर में घुसा और चोरी की वारादात को अंजाम दिया। विजय ने बताया कि सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि आरोपी ने लोहे की राड के साथ घर का ताला तोड़ा और घर में घुसा। चोर ने परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगने दी। जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है। इस संबंध में थाना-5 की पुलिस को फोन कर सचित कर दिया है, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। 

दूसरे मामले में न्यू उजाला नगर पूजा ने बताया कि उसकी बहन मंजु बाला के घर चोरी हुई है। कल रात उनके जीजा जी ठीक नहीं थे तो उन्हें गुरु नानक मिशन अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया। घर को ताला लगा होने के चलते चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पूजा ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे चोरी हुई है। चोरों ने घर का पूरा सामान बिखेर दिया और घर से सोना और चांदी के गहने और 60 हजार कैश लेकर गए। उन्होंने बताया कि करीब 6 लाख का सोना था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post