Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में दिनदहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर क'त्ल, मृतक मूसेवाले के हत्यारे का भाई

अमृतसर के गांव चंनणके में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। यह पूरी घटना गांव के गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें 2 हमलावर एक व्यक्ति पर सरेआम गोलियां चलाते हैं। हत्या करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। मृतक की पहचान 28 साल के जुगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक सिद्धू मूसेवाले के हत्यारे जगरूप रूपा का भाई था।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मृतक जुगराज सिंह बाइक पर जा रहा होता है, इस दौरान पीछे से बाइक पर बैठे 3 हमलावर आते हैं और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। बाइक गिरने के बाद जुगराज सिंह बचने के लिए गली में भागने की कोशिश करता है। पर बाइक से उतरकर दो हमलावर लगातार उस पर गोलियां चलाते रहते हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस गांव में लगे और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post