Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP पार्षद के पति की वायरल हुई ऑडियो, जालंधर में गर्माई राजनीति

जालंधर में बीती रात से एक ऑडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के वर्कर ने सीवरेज की समस्या हल न होने के कारण आप पार्षद के पति को गालियां निकाली हैं। जिसमें वह कह रहा है कि हमने जीताकर उसे गलती कर दी है। इसके बाद पार्षद पति उसको जवाब देता है।
वायरल ऑडियो में पार्षद पति कह रहा है कि आप वर्कर का रिश्तेदार सीवरेज की समस्या को लेकर उनके पास आया था। जिसको मैंने उसी समय शिकायत को आगे फॉरवर्ड कर दिया। इस दौरान आप वर्कर उसके साथ बैठकर बातें कर रहा है और मुझे गालियां दे रहे हैं। इसने बाद में मुझे रिकॉर्डिंग भी भेजी।

पार्षद पति ने ऑडियो में आगे कहा कि यह वह आदमी है जो इलेक्शन में साथ चलने के लिए पैसे मांगता था। जब लोगों ने इसे समझाया  तो 40 हजार रुपए में सौदा हुआ, जो यह खुद को आम आदमी पार्टी का बड़ा मेंबर समझ रहा है। पार्टी के लिए आजतक किया ही क्या है इसने। शराब और पैसे लेकर भी इसने हमारा विरोध ही किया और दूसरे से पैसों की उम्मीद कर रहा था।  

रेहड़ी वालों से 200-200 रुपए लेने वाला यह चोर है, जो साधु के भेष में घूम रहा है। यह खुद को आम आदमी पार्टी का वर्कर समझता है और इसे वर्कर की वैल्यू नहीं पता है। पूरे इलाके को पता है कि इसने हमारे खिलाफ कौन-कौन सी हरकतें की हैं। सभी गवाह हैं कि 40 हजार कैश लेकर भी हमारे साथ नहीं चला। एक जिम्मेदार चैनल होने के तहत हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267926

Share this Post