Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौ:त स्वजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में किया हंगामा

जालंधर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौ:त

स्वजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में किया हंगामा

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : सिविल अस्पताल में महिला के परिवार वालों द्वारा जबरदस्त हंगामा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला के हत्या के आरोप लगाए हैं। गौरव नाम व्यक्ति का कहना है कि, महिला की शादी 7 साल पहले फ्रैंडस कालोनी के रहने वाले सुमित नामक व्यक्ति के हुई थी और उसके 2 बच्चे बेटा और बेटी है।

गौरव ने बताया कि ताये की बेटी को लेकर परिवार वाले अकसर परेशान रहते थे,. क्योंकि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। इस दौरान परिवार वालों द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि, महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। यही नहीं ससुराल वाले महिला का शव सिविल अस्पताल में रखकर मौके से फरार हो गए हैं। ससुराल वालों ने महिला के परिवार वालों को फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है।

परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि महिला को पिछले 6 सालों से खाने को लिए रोटी नहीं दे रहे थे। इस मामले को लेक पंचायती फैसला भी हुआ था। पिछले 6 महीनों से ससुराल वाले महिला को उसके परिवार न मिलने देता था और न ही फोन पर बात करने देता था। परिवार वालों ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए कि गत रात उन्होंने महिला की हत्या करते तड़के सुबह उसका शव सिविल अस्पताल रखकर भाग गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंची गए। परिवार ने इस की सूचना थाना 1 को भी दे दी है।

परिवार वालों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिवार वालों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि, अगर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करके प्रदर्सन किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।


40

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147334