Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रमन अरोड़ा ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, पिछले एक महीने से जेल में हैं बंद

जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। रमन अरोड़ा पिछले एक महीने से जेल में बंद हैं।  

नाभा जेल में बंद है रमन अरोड़ा
रमन अरोड़ा पिछले एक महीने से पटियाला की नाभा जेल में बंद है। बीते दिनों रमन अरोड़ा ने बीमार होने के कारण ईलाज की अर्जी लगाई थी। जिसे मंजूर कर लिया गया था और उन्हें ईलाज के लिए पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

बेटे और समधी की अर्जी भी हो चुकी है खारिज
रमन अरोड़ा से पहले उनके बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। पर कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया था। जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया है, जहां उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी पेंडिंग में हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post