Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहाली कोर्ट ने 4 दिन का बढ़ाया बिक्रम मजीठिया का रिमांड, सरकारी वकील ने जांच में गुमराह करने के आरोप लगाए

मोहाली कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया की रिमांड 4 दिन की बढ़ा दी है। रिमांड बढ़ाने के बाद सरकारी वकील का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने जांच में सहयोग नहीं किया और गुमराह करने की कोशिश की है।
 
मजीठिया ने गुमराह करने की कोशिश की
सरकारी वकील ने आगे कहा कि शिमला में शिमला में 402 हेक्टयर की बेनामी सपंत्ति भी शामिल है। 17-18 अकाउंट्स में 161 करोड़ कैश जमा हुए। मामला ड्रग मनी से भी जुड़ा हुआ है। वहीं बिक्रम मजीठिया के वकील ने कहा कि विजिलेंस को शिमला, चंडीगढ़, मजीठा में कुछ भी नहीं मिला है। मजीठिया की सारी इनकम घोषित की हुई है। 

25 जून को मजीठिया को किया गया अरेस्ट
25 जून की सुबह-सुबह मजीठिया के घर विजिलेंस के अधिकारी रेड करने पहुंची थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। 

FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218828

Share this Post