Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

एक बार फिर Boeing फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आसमान में उड़ रहा प्लेन अचानक 26 हजार नीचे आया

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद एक बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्होंने फ्लाइट का सफर करने वालों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां शंघाई से 191 पैसेंजर्स को लेकर टोक्यो जा रहे बोइंग 737 फ्लाइट अचानक से 26 हजार फीट नीचे आ गई। जिस कारण लोगों की सांसे अटक गई। 

चीन से जापान जा रही थी फ्लाइट
बताया जा रहा है कि 30 जून को चीन के शंघाई शहर से 191 पैसेंजर्स लेकर फ्लाइट टोक्यो के लिए टेकऑफ हुई। उड़ान भरने के बाद प्लेन आसमान में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई और मिनटों में ही फ्लाइट 25 हजार फीट नीचे आ गई।

फ्लाइट के अचानक नीचे आने के कारण पैसेंजर्स घबरा गए और ऑक्सीजन मास्क भी खुद ही निकाल गए। यह देख एयर होस्टेस रोने लगी और लोगों से अपील की के वह अपने मास्क को पहन लें, क्योंकि प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई। पैसेंजर्स को भी लगने लग गया कि यह उनकी आखिरी फ्लाइट है और वह अपने चाहने वालों को मैसेज करने लगे।

पायलट ने करवाई सुरक्षित लैंडिंग
प्लेन के एकदम नीचे आ जाने के बाद भी पायलट घबराया नहीं। उसने इमरजैंसी घोषित कर दिया और प्लेन को जापान के ओसाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया। जिसके बाद उसने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं लगी। पर पैसेंजर्स का कहना है कि उन्होंने मौत के बेहद ही करीब से देखा, यह पल वह अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। 

बोइंग प्लेन पर उठने लगे सवाल
इस घटना के बाद से एक बार फिर से बोइंग प्लेन पर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। कभी सुरक्षा की गारंटी माने जाना वाला बोइंग अब खतरे का पर्याय बन चुका है। लोग बोइंग प्लेन से सफर करने से कतराने लग गए हैं। वहीं इस घटना के बाद एयरलाइन ने पैसेंजर्स को मुआवजा दिया है।
 


75

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934