Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

यूपी में दर्दनाक हादसा, गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड को रौंदा; मंजर देख सहमे लोग, देखें Video

यूपी के हापुड़ में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां नेशनल हाईवे पर एक कार बेकाबू होकर राजा जी होटल में घुस गई और 4 लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

कार ने बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रैंड को कुचला
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात साढ़े बज की है, जब एक तेज रफ्तार कार राजा जी होटल में घुस गई। इस दौरान एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए पहुंचा था। कार ने कुर्सी पर बैठे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समेत 4 लोगों को कुचल दिया। जिसमें बॉयफ्रेंड अजितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्लफ्रेंड समेत 2 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

सीसीटीवी में दिखा खौफनाक मंजर

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग आराम से होटल में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग बाहर भी खड़े हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती है और 4 लोगों को कुचल देती है। हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच जाती है।

हादसे के बाद आरोपी फरार
इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264782

Share this Post