Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप को पांच साल के लिए पार्टी से निकाला बाहर

AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप को पांच साल के लिए पार्टी से निकाला बाहर 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : आम आदमी पार्टी ने AAP विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सीएम मान ने मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

बताया जा रहा है कि, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण AAP ने उक्त एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला है। आम आदमी पार्टी की पीएसी (राजनीतिक मामलों की कमेटी) ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा था कि जब मजीठिया जेल में थे, तब मान सरकार ने उनसे पूछताछ नहीं की और उन्हें जमानत दे दी। परिवार का सम्मान सबका साझा होता है। चाहे नेता हो, अभिनेता हो, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। कुंवर प्रताप ने कहा था कि, सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नीति के खिलाफ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254545

Share this Post