Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री अमरनाथ यात्रा में लंगर लगाने जा रहा अंडर पास में फंसा ट्रक छत पर सो रहे तीन सेवादार फंसे, मची चीख पुकार

श्री अमरनाथ यात्रा में लंगर लगाने जा रहा अंडर पास में फंसा ट्रक

छत पर सो रहे तीन सेवादार फंसे, मची चीख पुकार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : शहर के गाजी गुल्ला अंडर पास पर श्रद्धालुओं यात्रियों से भरा एक ट्रक फंस गया। इस दौरान ट्रक की छत पर सो रहे तीन यात्री भी फंस गए। इससे वहां पर चीख पुकार मच गई। दिल्ली से अमरनाथ यात्रा में लंगर लगाने के लिए श्री अनन्त शिवम् शक्ति सेवादार संस्था का ट्रक सेवादारों को ले जा रहा था। छत पर तीन लोग बैठे थे। ट्रक का चालक गूगल मैप के जरिए जा रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 11 बजे अंडर पास के अंदर से ट्रक निकाला लेकिन वहां पर कुछ दिन पहले ही कोई दुर्घटना होने से छत का एक हिस्सा नीचे हो गया था। इस कारण ट्रक बीच में फंस गया। इससे ट्रक में सवार सेवादार फंस गए। इनमें से तीन लोग छत पर सो रहे थे। ट्रक के छत से टकराने के बाद वे यात्री बुरी तरह फंस गए। उनकी चीखें सुनकर वहां से निकल रहे राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया। तीनों को चोटें लगी थीं। देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254445

Share this Post