Wed, 05 Aug 2026
Post Details

आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पराग बने रा प्रमुख

आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पराग बने रा प्रमुख

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। पंजाब कैडर के 1989 बैच के आइपीएस जैन का दो साल का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर एक जुलाई से शुरू हो रहा है। वह रवि सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले जैन एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख थे, जो हवाई निगरानी, सिगिनट आपरेशन, फोटो टोही उड़ानें (फोटोइंट), सीमाओं की निगरानी और इमेजरी इंटेलिजेंस से संबंधित संगठन है। जैन को मानव और तकनीकी खुफिया तंत्र को एकीकृत करने में असाधारण विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। उन्हें आपरेशन सिंदूर की योजना के पीछे मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है, जिसमें खुफिया मदद प्रदान की थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989