Sun, 21 Jun 2026

जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन  नशा तस्कर के घर पर की बड़ी कार्रवाई...

जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन 

नशा तस्कर के घर पर की बड़ी कार्रवाई...

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत आज बस्ती गुजा के मंजीत नगर में नशा तस्कर विशाल के घर पर कड़ी कार्रवाई की गई। निगम और पुलिस की टीम ने विशाल के घर की छत से अवैध हिस्से को गिरा दिया। विशाल पर नशा तस्करी के चार गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।

एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ सरकार के सख्त रुख का हिस्सा है, जिसका मकसद समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है। निगम ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आज बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

इस दौरान पुलिस ने इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। स्थानीय लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं और उम्मीद जताई कि इससे नशे की समस्या पर काबू पाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि अन्य नशा तस्करों की सूची भी बनाई जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाईयां जारी रहेंगी। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं होगी।


550

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168472