Wed, 05 Aug 2026
Post Details

जालंधर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत

जालंधर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

गर्मी व उमस से मिली राहत

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है इसके साथ ही मौसम ने एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है। पंजाब के जालंधर सहित कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई। बता दें, जहां सुबह से तेज धूप व उमस वाली गर्मी से लोग परेशान थे वहीं शाम को जोरदार बारिश शुरू होने से राहत की सांस मिली है। शहर में आज फिर मौसम सुहावना हो गया है। 

बता दें कि गत दिन 26 जून को हुई पहली मानसूनी बारिश ने पंजाब के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन बारिश के बाद निकली तेज धूप ने फिर से उमस और गर्मी बढ़ा दी। राज्य के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ये भी बता दें कि, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया था।

 

वहीं शनिवार को राज्य के 14 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 29 जून को पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे साफ है कि आगामी दिनों में बारिश और अधिक सक्रिय हो सकती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989