Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पवन कुमार टीनू ने हलका इंचार्ज बनने पर पार्टी हाईकमान का किया धन्यवाद व्यक्त ।

पवन टीनू की गेट टू गेदर ने लिया रैली का रूप

आदमपुर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा होगा- टीनू

आदमपुर पवन टीनू का परिवार – मोहिंदर भगत

 

जालंधर, 26 जून 2025 (सोनू) : आम आदमी पार्टी की ओऱ से बुधवार को आदमपुर से पवन कुमार टीनू को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। इस संबंध में वीरवार को पवन कुमार टीनू की ओऱ से कार्यकर्ताओं के लिए एक पैलेस में एक गेट टू गेदर रखा गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने इतिहास रच दिया। लोगों का इक्टठ इतना था कि बैठक ने रैली का रूप ले लिया। रिसोर्ट में पैर तक रखने की जगह नहीं थी।
इस मौके पर पवन टीनू के अलावा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, नकोदर के विधायक इंद्रजीत कौर मान, इंप्रूवमैंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर थियाड़ा, जालंधर सैंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली, जालंधर नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल, सीनियर ड़िप्टी मेयर बलबीर सिंह, जिला जालंधर प्रधान अम्रतपाल, सीनियर नेता चंदन ग्रेवाल, आत्मप्रकाश बब्लू, गुरचरण सिंह चन्नी, परमजीत सिंह रायपुर, इंद्र पडोरी शाहकोट, प्रिंसीपल प्रेम कुमार, रमनीक सिंह रंधावा इंचार्ज लोगसभा जालंधर  के अलावा ब्लाक प्रधान और अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। 
कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि यह इकट्ठ देखकर पता चलता है कि आदमपुर हलका पवन कुमार टीनू को कितना प्यार करता है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि आदमपुर के कार्यकर्ता कह रहे हों कि आज ही चुनाव करवा दिए जाए ताकि पवन कुमार टीनू को विधायक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आप ऐसा ही जोश बरकार रखे ताकि 2027 के चुनाव में आदमपुर की सीट आप की झोली में जा सके। आदमपुर पवन टीनू के परिवार जैसा है।

इस अवसर पर पवन कुमार टीनू आए हुए कार्याकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होने पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वो उसे तहे दिल से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल औऱ भगवंत सिंह मान की सोच पर आम आदमी पार्टी का हर नेता हर कार्यकर्ता पहरा दे रहा है। 

उन्होने कहा बहुत देर से आदमपुर फ्लाईओवर बनाने की मांग लंबित चल रही थी। इससे पहले कई सरकारें आई काम पूरा तक नहीं हो सका। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले तो इसकी सर्विस लाइन बनाई। और आने वाले समय में आदमपुर प्लाईओवर का काम आम आदमी पार्टी ही पूरा करेगी। 

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के लोग आप सरकार की नीतियों से बहुत खुश हैं। पंजाब के हितों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी डटकर खड़ी है। आज पजाब में हर सरकार ने पानी के मुद्दे पर राजनीति ही करती रही। लेकिन आम आदमी पार्टी जब से बनी है पानी के मुद्दे पर डटकर खड़ी रही। पानी की एक बूंद भी बाहर नही जाने दी।

इसके अलावा युद्ध नशेया विंरुद्ध अभियान पंजाब में शुरू किया गया। इस अभियांन में आम लोगों ने बहुत साथ दिया। लोग डटकर नशा तस्करों के खिलाफ खड़े हुए। इस अभियान की हर ओऱ प्रशंसा हो रही है।  
उन्होने बताया कि इसके अलावा पंजाब मे आप सरकार बनने के बाद जो गारंटियां दी गई थी, जैसे फ्री बिजली, पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाना, मोहल्ला क्लीनिक खोलना, युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना, पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना। सरकार की ओऱ से यह सभी गारंटियां पूरी कर ली गई हैं।


75

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148115