Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत भूषण आशु सहित तीन नेताओं के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी की हाईकमान का बड़ा फैसला

भारत भूषण आशु सहित तीन नेताओं के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी की हाईकमान का बड़ा फैसला 

 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : लुधियाना चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफों को लेकर झड़ी लग गई है। एक तरफ जहां भारत भूषण आशु ने हार के बाद अपने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तो वहीं गत दिवस दो और नेताओं ने भी इस्तीफे की घोषणा कर दी। जिनमें परगट सिंह और श्री कुशलदीप ढिल्लों के नाम शामिल हैं। अब इन नेताओं के इस्तीफों को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बाघेल का बयान सामने आया है। 

 

भूपेश बाघेल ने एक टवीट के माध्यम से बताया है कि भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है। तीनों इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं। निवर्तमान दायित्व में तीनों नेताओं की सेवा के लिए कांग्रेस पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265814

Share this Post