Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*एक देश,एक विधान की हुंकार देने वाले राष्ट्रऋषि को सादर नमन-- मनोरंजन कालिया*

 भाजपा द्वारा  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की अर्पित*

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सच्चे देश भक्त थे--राकेश राठौर*

*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शिक्षाएं सदैव राष्ट्र उत्थान व समाज सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी--केडी भंडारी*

जलांधर आज तिथि 23 जून (सोनू) ;  जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक शहीद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में में पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा मुखर्जी ने देश को नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस सपने को साकार किया।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश की अखंडता और एकता से बढ़कर कुछ नहीं था और इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र-कल्याण से लेकर शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।इस मौके मनोरंजन कालिया ने डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता के चरणों में अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान,दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे,यह कोई नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दी गई उनकी तेजस्वी चेतावनी थी। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में जब सत्ता मौन थी, तब डॉ. मुखर्जी ने बलिदान की गूंज से राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि उनके विराट योगदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा।उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सच्चे देश भक्त थे और एक देश मे दो कानून दो निशान के विरोध में उन्होंने प्राणों का बलिदान कर दिया था।उन्होंने कहा कि उनका बलिदान देश को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद हमारे आदर्श हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर ही आज भाजपा की सरकार केंद्र में भी चल रही है।उन्होंने कहा कि वो हमारे विकास के स्तंभ थे और उन्होंने जो संकल्प लिया उसे पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं सदैव हम सबको राष्ट्र उत्थान व समाज सेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, ज़िला महामंत्री एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला सचिव मीनू शर्मा और शाम शर्मा,जिला भाजपा ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद,जिला भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष दीपाली बागड़ियां,शमा, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप,किशन लाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


129

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148041