Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

धर्म एकता क्लब के नौजवानों ने पहला रक्तदान शिवर लगाया |

भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से शामिल हुए।

रक्तदान शिवर मैं दो दर्जन से ज़्यादा नौजवानों ने खूनदान किया।

*अच्छे संस्कारों की बदौलत युवाओं मे रक्तदान करने की सोच आती है-अशोक सरीन हिक्की* 

जालंधर 22 जून ( सोनू)  आज नार्थ विधानसभा के रस्ता मोहल्ला क्षेत्र मे धर्म एकता क्लब के नौजवानों द्वारा पहला रक्तदान शिवर लगाया गया।जिसमे दो दर्जन से ज़्यादा नौजवानों ने खूनदान किया।इस शिवर मे मुख्य रूप से भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने पहला रक्तदान शिवर लगा नई शुरुआत करने वाले क्लब के नौजवानों को बधाई देते हुए कहा अच्छे संस्कारों की बदौलत युवाओं मे रक्तदान करने की सोच आती है।क्युकी आज के नौजवान मे नशों के बढ़ते चलन की वजह से युवा पीढ़ी का भविष्य ख़राब हो रहा है।वही आज धर्म एकता मंच के नौजवानों ने पहला रक्तदान कैम्प लगाके बाकी युवा पीढ़ी को भी संदेश दिया है।इसलिए यह सब नौजवान बधाई के पात्र है।सरीन ने बताया क्लब के नौजवानों ने विश्वास दिलाया की भविष्य मे यह सब नौजवान एकजुट होकर निरंतर युवाओ को नशों से बचाने के लिए जागरूक करने हेतु नशा विरोधी कार्यक्रम करवायेंगे ताकि रस्ता मोहल्ला समेत आसपास के इलाकों के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण के काम पर लगाया जायेगा।इस मौके पर क्लब के सदस्य शुभम अटवाल, शिवम अटवाल, प्रिंस, अजय, सर्वेश, अनुज शारदा, समीर, सुमित, रोहित, जसकरन, विशाल, संजीव, सुनील आदि हाज़िर थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post