Wed, 05 Aug 2026
Post Details

सफाई कर्मचारी कमीशन पंजाब के चेयरमैन श्री चन्दन गरेवाल ने कहा की रात के समय सफाई सेवकों से न करवाया जाए काम ॥

सरकार को दो टूक जवाब सफाई कर्मचारी नहीं करेंगे रात को काम, अपनी तरफ़ से नगर निगमो,नगर कौन्सलो एवं नगर पंचायतों को जारी की हिदायत ।

जालंधर आज तिथि 18 जून (सोनू) :  पंजाब की स्थानक सरकार ने आदेश जारी किये हैं की नगर निगमो,नगर कौन्सलो एवं नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने के लिए रात को सफाई सेवकों से सफाई करवाई जाए।

              इस बात का कड़ा नोटिस लेते हुए। सफाई कर्मचारी कमीशन पंजाब के चेयरमैन श्री चन्दन ग्रेवाल ने बताया रात को सफाई सेवकों से सफाई का काम न लेने के लिए स्थानक सरकार,नगर निगमों,नगर कौन्सलो एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए की है की वह सफाई सेवकों से रात के समय काम न करवाए। इसका मुख करण बताते हुए उन्होंने कहा है की रात के समय सफाई सेवकों के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना भी हो सकती है। अगर किसी सफाई सेवक के साथ इस दौरान कोई घटना हुई तो उसकी एफ. आई.आर. सम्बंधत अधिकारी पर होगी। इसलिए सफाई सेवकों से रात को कोई कांम न करवाया जाए। इस सम्बंध में चेयरमैन श्री चन्दन ग्रेवाल ने पंजाब की नगर निगमों, नगर कौन्सलो एवं नगर पंचायतो में सफाई सेवकों की यूनियनों को भी कहा है की रात को सफाई सेवकों से काम न करवाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989