Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

लुधियाना वासी लिखेंगे लुधियाना पश्चिम के उप चुनाव में जीत का नया इतिहास : जगदीश समराय 

पूर्व पार्षद जगदीश समराय पिछले 2 महीने से लगातार लुधियाना पश्चिमी क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी वफादारी और मेहनत के साथ निभा रहे है।

लुधियाना/जालंधर आज तिथि जून (सोनू) : लुधियाना उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के पक्ष में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं पूरे पंजाब से हर आप केडर की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। 
इसी के संदर्भ में पूर्व डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीडस कॉरपोरेशन पंजाब सरकार एवं पूर्व पार्षद जगदीश समराय पिछले 2 महीने से लगातार लुधियाना पश्चिमी क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी वफादारी और मेहनत के साथ निभा रहे है।
समराय पंजाब के मंत्रियों, विधायकों तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी  के उद्देश्य पूर्ती के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। 
समराय का कहना है कि इस सीट से संजीव अरोड़ा की जीत तो पहले से ही पक्की है, लेकिन इस जीत को एतिहासिक जीत में बदलने के लिए हम सब एकजुट होकर अपनी ओर से पूरी तरह से प्रयास में जुटे हुए हैं।  जिसमें खास करके सरदार गगनदीप सिंह (काकू आलूवालिया) का  भरपूर सहयोग मिल रहा है, काकू आलूवालिया ने इस उपचुनाव में इस पश्चिमी हलके के नौजवान साथियों की तरफ से यूथ की एक बहुत बड़ी रैली भी कार्रवाई और बहुत काम किया है और कर रहे हैं।
जगदीश समराय ने कहा कि यह चुनाव एक तरफा चुनाव है, क्यूंकि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं, उन्होंने बताया कि किस तरह पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे की गर्त में धकेला था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के कृतसंकल्प और दृढ़ इरादों के परिणाम स्वरूप आज पंजाब नशा मुख्य होने के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को सब कुछ मालूम है। इसलिए वह पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को इतने वोट देंगे कि पंजाब के चुनावों में जीत का एक नया इतिहास लिखा देंगे।


182

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148040