Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भाजपा ने मोदी सरकार के सेवा सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर स्थानीय होटल में लगाई प्रदर्शनी

भाजपा सरकार का हर कार्य सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित:-तरुण चुग

जालंधर 11 जून(सोनू) : आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित जो कार्य पिछले 11 सालों में मोदी सरकार द्वारा किए गए हैं उन्हें लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा स्थानीय होटल में उन सभी कार्यों की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिक उद्योगपति और विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोਗ शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी,प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत मक्कड़,नगर निगम जालंधर मे भाजपा पार्षद दल नेता मनजीत सिंह टीटू,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया, सन्नी शर्मा,प्रमोद कश्यप,संजीव मनी आदि मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर एक पुस्तक का विमोचन भी किया तरुण चुग ने कहा कि हमारी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के 140 करोड लोगों को सामूहिक भागीदारी से सुशासन के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखने को मिला है बहुत तेजी से प्रगति हुई और देशवासियों के जीवन में सुगमाता आई है। इस मौके पर तरुण चुग़ ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब कल्याण पर 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर मिला 81 करोड लोगों को मिल रहा है हर महीने मुफ्त राशन और 5 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है देश में मिडिल क्लास को नई ताकत मिली 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं साथ 7 नए आई.आई.टी  8 नए आई.आई.एम और 16 नए एम्स बने तरुण चुग ने  बताया मेट्रो रेल का अभूतपूर्व विस्तार हुआ मेट्रो रेल 5 शहरों से बढ़कर अब देश के 23 शहरों में चल रही है और मेट्रो नेटवर्क 248 किलोमीटर से बढ़कर 1000 किलोमीटर तक अपना सफर पूरा कर चुका है आज पूरी दुनिया में भारत का कद लगातार निरंतर बढ़ रहा है 2025 में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है आज प्रति व्यक्ति जीडीपी 90 हजार से बढ़कर 2,35,000 तक पहुंच चुकी है आज देश में युवाओं के लिए नए-नए अवसर की अपार संभावनाएं विकसित हो रही है 490 नए विश्वविद्यालय और 8100 नए कॉलेज खुले किसानों के सम्मान के लिए पीएम किसान से किसानों को मिले₹3,70,000 करोड़ के एम.एस.पी को लागत का 150 परसेंट रखने का ऐतिहासिक निर्णय और पी.एम फसल बीमा योजना से किसानों को 1,75,000 करोड रुपए की राहत प्रदान की गई महिलाओं की जीवन गरिमा पूर्ण बनाया 12 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया और 10 करोड़ उज्जवला कनेक्शन से महिलाओं के रसोई घर से दुआ हटाया गया और 15.6 करोड़ घरों में जल से नल भी इसी सरकार ने पहुंचाया महिलाओं के लिए उद्यमिता और सशक्तिकरण छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ से ज्यादा मुद्रा लोन बांटे गए और 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को 90 लाख स्वयं सहायता समूह से आत्मनिर्भर बनाया गया तरुण चुग ने बताया कि भारत आज दुनिया का उभरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फोन निर्माता बना  और पी.एल.आई स्कीम के तहत 14 सेक्टरो में 1.6 लाख करोड़ का निवेश देश में आ चुका है तरुण चुग ने बताया कि आज पूरे देश में सड़कों के जाल में जो उन्नति देखने को मिली है वह इसी सरकार के कार्यकाल में संभव हो पाई है आज पूरे देश में नेशनल हाईवे की लंबाई 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर 1.46    लाख किलोमीटर तक पहुंच चुकी है आज भारतीय रेलवे नए भारत की आधुनिक रेल बन चुकी है जिसमें वंदे भारत ट्रेन और जम्मू कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाभ ब्रिज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण हो रहा है और देश भर में 136 वर्ल्ड क्लास वंदे भारत ट्रेन अपनी सेवाएं दे रही हैं तरुण चुगने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य और दिव्य राम मंदिर भी इसी केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल में ही पूरा हुआ उत्तराखंड में 12 किलोमीटर लंबी हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना 2014 से अब तक 642 चुराई हुई कलाकृतियां भी जो चुराकर देश से बाहर ले है जा चुकी थी उन्हें वापस लाया गया है और 2013 तक केवल 13 कलाकृतियां ही वापस लाई जा सकी थी तरुण चुगने बताया कि आज पूरे देश में एयरपोर्ट की संख्या भी दुगने से अधिक 74 से बढ़कर 160 हो चुकी है और उड़ान योजना के तहत 1.51करोड़ लोगों ने सस्ती हवाई यात्रा की है तरुण चुगने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष में भी ऊंची छलांग लगा चुका है चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना स्पेस सेक्टर प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खुला और अब तक 200 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप शुरू किया जा चुके हैं आज रक्षा के क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन चुका है एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की शानदार मिसाल पेश कर रहा है और रक्षा निर्यात में भी 33 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है


185

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148040