Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

शिवसेना समाजवादी के उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने नए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे ।

नैशनल बॉडी के आदेश पर लगाए जा रहे कैंप: रिंकू

जालंधर, 8 जून (सोनू) :  शिवसेना समाजवादी ने पार्टी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी दफ्तर में पार्टी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान विभिन्न वार्ड के प्रधान नियुक्त किए गए और उन्हें अपनी टीम बनाने के अधिकार दिए गए।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज व चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर रिंकू ने प्रदीप कुमार को वार्ड 41 का प्रधान, प्रेमपाल को वार्ड 62 का प्रधान नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्त पत्र सौंपे। इस मौके नए पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निभाने में वह कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पार्टी वक्ताओं ने कहा कि नैशनल बॉडी के निर्देशों पर विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर पार्टी में कार्यकर्त्ताओं को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड 62 व वार्ड 41 में बड़े स्तर पर युवाओं को पार्टी में शामिल किया गया है।
इस मौके जिला सचिव सुलेख कालिया, सौरव कुमार, साबी कुमार, अजीत सिंह, शाम सुंदर, महिला विंग से गीता रानी, मुस्कान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 


76

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155595