Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न,संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति बनाई गई ।

आज दिनांक  2 जून (  सोनू) : बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन को ज़मीनी स्तर तक मज़बूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की भूमिका इस चुनाव में निर्णायक होगी, और कांग्रेस पार्टी उनके हक़ और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम  ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान तेज़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है, और कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचानी होगी।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब उमैर खान ने भी बैठक में अपनी बात मजबूती से रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी अपने स्तर पर संगठन को मज़बूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, और आगामी चुनावों में एक संगठित शक्ति के रूप में सामने आएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रभारी सचिव श्री सुशील कुमार पासी  एवं श्री शाहनवाज आलम, पूर्व बिधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, संगठन महासचिव अल्पसंख्यक विभाग श्री फईयाज हुसैन,प्रदेश उपाध्यक्ष फौज़िया राणा , प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद ,प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह , सिसिल शाह ,कमर खान, एवं प्रदेश पदाधिकारीगण तथा सभी जिला अध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों  की रूपरेखा तय की गई।

*राजेश राठौड़*
चेयरमैन मीडिया बिभाग बिहार कांग्रेस


130

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147498