Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

आम आदमी पार्टी हाईकमान ने पूरे पंजाब में पदाधिकारियों की घोषणा की ।

दीपक बाली को प्रदेश महासचिव और रमणीक सिंह को जालंधर लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

अमृतपाल सिंह को जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष, प्रदीप दुग्गल को जालंधर ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी
रोबिन सांपला को जालंधर शहरी सचिव, मदन लाल को जालंधर ग्रामीण सचिव नियुक्त किया गया

31 मई, 2025 (सोनू) : जालंधर: आम आदमी पार्टी हाईकमान ने संगठन का विस्तार करते हुए पूरे पंजाब में पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसके तहत पंजाब पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार दीपक बाली को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रमणीक सिंह को जालंधर लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। घोषित किए गए अन्य पदाधिकारियों में जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह को जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष और प्रदीप दुग्गल को जालंधर ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोबिन सांपला को जालंधर शहरी सचिव और मदन लाल को जालंधर ग्रामीण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे और अधिक मेहनत और लगन से काम करेंगे। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को एकजुट रखने और इसकी मजबूती के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।


61

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147471