Fri, 19 Jun 2026

उद्योगपति श्री नितिन कोहली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे थे : मनोरंजन कालीघाट

नितिन कोहली ने उक्त चुनावों के दौरान पूरे दिल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री सुशील रिंकू का समर्थन किया था ।

जालन्धर आज तिथि 30 मई (सोनू) : जिला भाजपा  जालंधर द्वारा दिनांक 30-05-2025 को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री (पंजाब) एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने कल (29-05-2025) को एक प्रेस वार्ता  में कहा कि ‘उद्योगपति श्री नितिन कोहली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं और आज औपचारिक रूप से इस  पार्टी में शामिल हो गए हैं।’श्री मनीष सिसोदिया ने श्री नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का आम आदमी पार्टी का प्रभारी घोषित किया।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान श्री सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। श्री नितिन कोहली ने उक्त चुनावों के दौरान पूरे दिल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री सुशील रिंकू का समर्थन किया था और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लिया करते थे । जालंधर संसदीय क्षेत्र के चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कोर कमेटी की बैठकें लगभग रोजाना रात में होती थीं। श्री विजय रूपानी पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात और भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी बैठकों की अध्यक्षता किया करते थे। कोर कमेटी में उम्मीदवार श्री सुशील रिंकू, श्री सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री मनोरंजन कालिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, श्री के.डी. भंडारी पूर्व सीपीएस, श्री राकेश राठौर, महासचिव भाजपा, पंजाब, श्री.  शीतल अंगुराल पूर्व विधायक स. सर्बजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक, स. जगबीर सिंह बराड़ पूर्व. विधायक व अन्य शामिल होते थे ।

इस प्रकार श्री मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं क्योकि  दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़िया  पोस्टिंग दी जा रही है। पंजाब  सरकार को अप्रत्यक्ष   रूप से  बाहरी लोग  चला रहें  है, जिनके पास न तो कोई संवैधानिक अधिकार है और न ही कोई जिम्मेदारी। इस तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिन्होंने  पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की  हैं, वह ठगे  महसूस कर रहे है I
श्री मनीष सिसोदिया के बयान पर भारतीय जनता पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होती अगर श्री सिसोदिया सच बताते कि श्री नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार श्री सुशील रिंकू का समर्थन किया था और उसके बाद 29-5-2025 को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। तब भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई श्री नितिन कोहली को 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देती।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर आदि उपस्थित थे।


1750

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167873