Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने प्रणव भाटिया को 12वीं क्लास में मेडिकल स्ट्रीम में प्रथम आने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राकेश राठौर ने कहा कि प्रणव की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गर्व है।

जालंधर 19 मई (सोनू) : भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने प्रणव भाटिया को सी.बी.एस.ई द्वारा जारी 2024- 25 के12वीं क्लास के रिजल्ट में  शिव ज्योति पब्लिक स्कूल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मेडिकल स्ट्रीम में स्कूल में प्रथम और जालंधर में दूसरा स्थान पाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राकेश राठौर ने कहा कि प्रणव की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गर्व है।

राकेश राठौर ने कहा कि प्रणव की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रणव की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने प्रणब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे। उन्होंने प्रणव के परिवार को भी बधाई दी और कहा कि उनके समर्थन और प्रोत्साहन ने प्रणव को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, अमित भाटिया, राजन शर्मा, उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post