Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

गम अधिकारी आप पार्टी के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे--मंजीत सिंह टीटू

भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना*

*निगम अधिकारी आप पार्टी के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे--मंजीत सिंह टीटू

*मेयर से मिले है देखते है काम करने के आश्वासन हकीकत मे बदलते है या नही-चंद्रजीत कौर संधा*

*भ्रष्टाचार के  सारे रिकॉर्ड तोड़े और भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बड़े नेता व अधिकारियों को बचाया जा रहा-राजीव ढींगरा*

*हर वार्ड मे उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे किसी भी पार्टी का पार्षद हो-कंवर सरताज*

*लंबा पिंड इलाके समेत पूरे शहर मे सीवरेज, पानी, सड़कों व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फेल-पार्षद रवि कुमार*


जालंधर आज 19 मई (सोनू) : - भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर निगम में पार्टी के नेता मंजीत टीटू और उप नेता चंद्रजीत कौर संघा की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की प्रेस वार्ता स्थानीय होटल शेखों ग्रैंड होटल में रखी गई।इसमें मुख्य रूप से नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते शहर की मौजूदा स्थिति,निगम में भ्रष्टाचार की चरम सीमा और अधिकारियों की सत्ता के दबाव गलत फैंसले लेने की गंभीरता को देखते हुए अपने विचार रखें।सभी भाजपा पार्षदों इस बैठक में चर्चा की गई कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बद्तर हो चुके है।इस मौके मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि निगम अधिकारी आप पार्टी के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे है और निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर में नित्य नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं जिसकी उच्च स्तरीय तरीके से जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके चंद्रजीत कौर संघा ने कहा कि हम सभी मेयर से मिले है और अभी देखते है उनके द्वारा काम करने के आश्वासन हकीकत मे बदलते है या नही। उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम ने भ्रष्टाचार में उड़ाया था।इस मौके राजीव ढींगरा ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े है और भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारियों को बचाया जा रहा है।इस मौके पार्षद कंवर सरताज ने कहा कि हर वार्ड मे उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षदों का नाम लिखवाए चाहे वे किसी भी पार्टी का पार्षद हो।उन्होंने कहा कि निगम में सत्ता पक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है और यह सरेआम राजनीति का काला अध्याय लिखा जा रहा है।इस मौके पार्षद रवि कुमार ने कहा कि लंबा पिंड इलाके समेत पूरे शहर मे सीवरेज, पानी, सड़कों व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फेल हो चुके है और उसे पूछना वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बना कर जालंधर और पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर पार्षद राजीव ढींगरा,कंवर सरताज,रवी कुमार,शिवम शर्मा,चंद्रजीत कौर संघा,मीनू ढंड, पार्षद पति अश्वनी ढंड,दर्शन लाल भगत,अमित सिंह संधा, भाजपा जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार आदि शामिल हुए।


108

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147494