Mon, 15 Jun 2026

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर किशनपुरा चौक जालंधर में 40 वा मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

एक्स सी.पी.एस. श्री कृष्ण देव भंडारी जी ने माता वैष्णो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जालंधर आज तिथि 18 मई (सोनू) : श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर किशनपुरा चौक जालंधर में 40 वा मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस में शनिवार रात्रि मंदिर महामंत्री सुरिंदर प्रभाकर, संयोजक सतपाल सत्ती, व विनोद रत्ती जी ने पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ज्योति प्रज्वलित सुरिन्दर प्रभाकर ने की।पूजा उपरान्त सुमित शर्मा & पार्टी के सुमित जी ने आपने भजनों पर भक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कैलाश शर्मा जी ने भी भजनों का आनंद उठाया ।
रविवार को सुबह 7 बजे 108 दुर्गा स्तुति पाठ से शुभारंभ हुआ इस में एक्स सी.पी.एस. श्री कृष्ण देव भंडारी जी ने माता वैष्णो का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधान मंगत शर्मा व सुरिंदर प्रभाकर ने उनको समानित किया वार्ड न:  कि पार्षद रिम्पी प्रभाकर भी इस अवसर पर मंदिर में माता जी का आशीर्वाद लेने के लिए पधारे।झंडे की रस्म जेएसके ट्रांसपोर्ट के मालिक श्री कैलाश शर्मा ने निभाई ।इस के उपरांत पंजाबी लखा जागरण पार्टी जालंधर वालो ने माता जी के भजन गाये इस में ममता मेहरा, स्नेहा गिल व मिस पूजा ने भजनों से समय को बांध दिया ।दोपहर को लंगर आरती लखन पाल जी के द्वारा लगवाया गया।मंदिर में आर्किटेक्ट ओम प्रकाश शर्मा भी माता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में पधारे।प्रभाकर जी ने उनको सिरोपा से स्मानित किया।
मंदिर प्रधान मंगत राय शर्मा,महासचिव सुरिन्दर प्रभाकर,कोषाध्यक्ष नरिंदर गोयल,उपप्रधान वरिंदर गुप्ता, केवल कृष्ण शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, संजोयक सतपाल सत्ती, विनोद रत्ती, राकेश भास्कर, सुनील ठुकराल,रमेश चौधरी,हरिकृष्ण आनन्द आदि उपस्थित हुए ।


930

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166806