Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति समर्थन और सम्मान का प्रतीक है : सन्नी शर्मा 

"मोदी जी की हौसला अफजाई के लिए देश की जनता का समर्थन"*

*न्यूज़:* जालंधर, 17 मई (सोनू ) : भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति समर्थन और सम्मान का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से हम अपने जवानों के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखा रहे हैं। सन्नी शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, और यह तिरंगा यात्रा उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय सेना के हौसले को बढ़ाने के लिए पूरे देश में निकाली जा रही है। इस यात्रा में लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सनी शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर पूरे विश्व में भारत की ताकत का एहसास कराया है, जिससे सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। सनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी है, जो उनकी क्षमता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी भारत पर बड़े हमले हुए हैं, लेकिन कभी भी किसी ने इस तरह से जवाब नहीं दिया जैसा मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दिया है। सनी शर्मा ने कहा कि इस हमले के बाद कोई भी आतंकवादी भारत की तरफ कुछ करने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पूरे दुनिया में एक संदेश गया है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। सनी शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति समर्थन और सम्मान व्यक्त करना है। इस यात्रा में शामिल होकर लोग अपने देश के प्रति अपनी एकता और समर्थन दिखा रहे हैं। सनी शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल भारतीय सेना के प्रति समर्थन का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश की जनता एकजुट है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।


70

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147494