Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*एयरटेल कंपनी द्वारा बिना मंजूरी किया जा रहे हैं काम : राजेश ठाकुर

चेयरमैन राजेश ठाकुर और उनकी टीम द्वारा जालंधर शहर में चल रहे कामों का दौरा किया गया और पाया की एयरटेल कंपनी द्वारा बिना किसी मंजूरी के जालंधर शहर के कई इलाकों में खंबे लगाकर उनके ऊपर तारे डालने का काम कर रही है ।

जालंधर आज तिथि 17 मई (सोनू) : शहर के कई इलाकों राज नगर ,भगत सिंह कॉलोनी,नगरा,बाबू लाभ सिंह नगर में एयरटेल कंपनी द्वारा बिना किसी नगर निगम की मंजूरी के ही काम किया जा रहे हैं चेयरमैन राजेश ठाकुर( गैस पाइपलाइन ,मोबाइल टावर  एव केबल नेटवर्क कमेटी )ने बताया कि आज राजेश ठाकुर और उनकी टीम द्वारा जालंधर शहर में चल रहे कामों का दौरा किया गया जिसमें देखा गया कि एयरटेल कंपनी द्वारा बिना किसी मंजूरी के जालंधर शहर के कई इलाकों में खंबे लगाकर उनके ऊपर तारे डालने का काम और फोन के बॉक्स लगाने का काम काम किया जा रहा है कंपनी के अधिकारियों से जब काम की मंजूरी जो नगर निगम से लेनी पड़ती है, मांगी गई तो सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के पास कोई भी मंजूरी के दस्तावेज नहीं पाए गए।राजेश ठाकुर ने बताया कि सब कामों का नुकसान और जानकारी के बारे में नगर निगम के सम्बंधित एस .ई,  एस.डी.ओ.और जे.ई.को बताया गया और निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर जे.ई को भेजा गया और चल रहे कामों को रुकवाया गया और मंजरी दिखाए जाने तक काम को रुकवा दिया गया है। यह मामला कोई पहला मामला नहीं है जब नगर निगम की बिना मंजूरी के करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा हो राजेश ठाकुर ने बताया कि बिना मंजूरी किसी भी कंपनी को शहर में काम नहीं करने दिया जाएगा और नगर निगम के नुकसान को बचाया जाएगा और पूरी नजर रखी जाएगी की कोई भी कंपनी बिना मंजूरी के जालंधर शहर में काम ना कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post