Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सेना के हाथों में देश सुरक्षित, तीनों सेनाओं पर देश को गर्व* *संकट की घड़ी में देश एकजुट आए : संत सीचेवाल

*पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए : संत सीचेवाल*
*आतंकवाद पूरे विश्व के लिए खतरा*

जालंधर, 09 मई (सोनू) ; राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान को उसकी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। फिलीपींस की यात्रा से देर रात लौटे संत सीचेवाल ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह से पनाह दे रहा है। उन्होंने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट वर्तमान हालात के चलते बंद होने के कारण उन्हें दिल्ली उतरना पड़ा।
संत सीचेवाल ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में लगभग 26 बेगुनाह सैलानियों पर गोलियां चलाई गईं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर हमले कर यह सख्त संदेश दिया है कि भारत किसी भी प्रकार से आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देने देगा।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने स्पष्ट कहा कि पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है। देश इस संकट की घड़ी में एकजुट और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को मौजूदा हालात का डटकर सामना करना चाहिए और एकजुट रहना चाहिए।
राज्यसभा सांसद सीचेवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता। युद्ध में हमेशा आम नागरिकों की जान और माल का भारी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मामले में भारत ने पहले भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को पनाह देना और बेगुनाह लोगों की हत्या कर दहशत फैलाना आतंकवादियों का मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। देश गुस्से में था। पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार किया है कि विदेशी देश उन्हें फंडिंग करते हैं और वे आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत में भेजते हैं।
संत सीचेवाल ने दोहराया कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। जहां भी युद्ध होते हैं वहां भारी तबाही होती है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को संयम बरतना चाहिए। संत सीचेवाल ने कहा कि हमारी सेना के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है और सेना आधुनिक हथियारों से लैस है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, लेकिन युद्ध से बचना ही इंसानियत की भलाई में है।
*बॉक्स आइटम: लोग अफवाहों से बचें*
संत सीचेवाल ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और डर के कारण राशन जमा न करें जिससे अफरा-तफरी का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई घटनाएं झूठी दिखाई जा रही हैं, जिससे लोगों में डर फैल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी पोस्ट न डालें जिससे भय और दहशत का माहौल बने।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234048

Share this Post