Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नशे के ख़ात्मे के लिए वार्ड स्तर पर गठित की जाएगी कमेटियां : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से नशे के खिलाफ जंग में पंजाब सरकार का साथ देने की अपील की । 

जालंधर, 7 मई (सोनू) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम  के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती नौ स्थित अपने दफ्तर में बैठक की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान के तहत ‘ग्राम सुरक्षा कमेटियों’ की तर्ज पर शहरों में वार्ड स्तर पर ऐसी कमेटियों का गठन करना था।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए 31 मई तक की समय सीमा तय की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहते है, जिसके लिए गांवों की निगरानी के तौर पर ग्राम सुरक्षा कमेटियां गठित की गई है।

श्री भगत ने कहा कि यही मॉडल शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा, जिसमें वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी, ताकि नशा बेचने या सेवन करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा तथा नशे के आदी लोगों को उचित इलाज के लिए नशा पुनर्वास केन्द्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें हर कीमत पर 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस भी थाना क्षेत्र में नशा तस्करी की सूचना मिलेगी, उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को जवाबदेह बनाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने सभी से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जंग में ईमानदारी से हाथ मिलाएं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करें।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष रूबल संधू, पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन हंस, पार्षद रोमी वधवा, जालंधर पश्चिम प्रभारी कमल लोच, संजीव भगत, गुरनाम सिंह, गौरव जंग, सुखविंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post