Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिला परिषद के अध्यक्ष नैना कुमारी एवं अन्य पार्षद कांग्रेस में शामिल । 

कृष्णा अल्लावारु, रणदीप सुरजेवाला शरबत जहां फ़ातिमा की कांग्रेस शामिल करने का समारोह ।

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा पिंकी कुमारी की प्रेरणा से प्रभावित होकर जिला परिषद गया के अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उनके पति धर्मवीर सिंह सहित भारी संख्या में जिला पार्षद एवं अन्य प्रभावशाली लोग कांग्रेस में शामिल ।

वजीरगंज/गया आज तिथि 05 मई (सोनू) : कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा पिंकी कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ है। उनकी प्रेरणा से प्रभावित होकर जिला परिषद गया के अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उनके पति धर्मवीर सिंह सहित भारी संख्या में जिला पार्षद एवं अन्य प्रभावशाली लोगों ने प्रदेश कार्यालय पटना पहुचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए। आशय की जानकारी देते हुए संगठन प्रभारी रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बताया कि डा पिंकी के नेतृत्व में गया जिला कांग्रेस कमिटी को लगातार सफलता मिल रही है। सोमवार को गया जिप अध्यक्ष के साथ पार्षद प्रीति कुमारी, बबिता कुमारी, प्रेमलता, नाजिया हसन, बिरेन्द्र कुमार, भीम चौधरी सहित दर्जनों लोग प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में सदस्यता ग्रहण करने संगठन के प्रति आस्था प्रकट किए।सभी को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सदस्यता दिलाई।मौके पर कृष्णा अल्लावारु, रणदीप सुरजेवाला, शरबत जहां फातिमा सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post