Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ हुई कांग्रेस में शामिल

नैना कुमारी के कांग्रेस में आगमन से पार्टी मगध क्षेत्र में मजबूत होगी : राजेश राम 

*पटना. सोमवार, 05 मई, 2025* (सोनू) : बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ एआईसीसी महासचिव सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

               सदस्यता ग्रहण कराने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नैना कुमारी के आगमन से पार्टी मगध क्षेत्र में मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के प्रति उनकी आस्था ने उन्हें पार्टी से जुड़कर शोषित वंचित समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिली। बिहार में कांग्रेस के प्रति महिलाओं और युवाओं के साथ समाज के पिछड़े तबके में राहुल गांधी के संघर्षों के कारण आकर्षण बढ़ा है। कांग्रेस में नैना कुमारी के आगमन को उन्होंने पार्टी के नीतियों के प्रति आम लोगों में बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी में और मजबूत साथी जुड़ेंगे।

गया जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि आज पूरे देश में एकमात्र नेता राहुल गांधी ही हैं जिन्होंने कमजोर, दलित वर्ग के लोगों की हक की लड़ाई लगातार लड़ते हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के तमाम प्रयास कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि वर्तमान निरंकुश सत्ता को कांग्रेस के विचारों के आगे झुकना पड़ा। कांग्रेस पार्टी से जुड़कर उन्होंने पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और पार्टी के मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।


इस मौके पर बिहार विधान सभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, राष्ट्रीय सचिव व बिहार के सह प्रभारी सुशील पासी, पूनम पासवान, सांसद मनोज राम, पूर्व सांसद अजय निषाद, प्रेमचंद मिश्र,  अभय दुबे ,ब्रजेश प्रसाद मुनन ,मोतीलाल शर्मा,  शरवत जहां फातिमा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।


राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post