Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर शहरी भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तान के लोगों की शिनाख्त करके उन्हें वापिस भेजने के लिए डिप्टी कमिश्नर को दिया ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिया डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन ।

जालंधर आज तिथि 05 मई (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तान के लोगों की शिनाख्त करके उन्हें वापिस भेजने के लिए डिप्टी कमिश्नर माननीय डॉ हिमांशु अग्रवाल को ज्ञापन दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सांसद सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर बराड़, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कर्मजीत कौर,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।इस ज्ञापन में जहां बताया गया कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा आश्रय प्राप्त और सहायता प्राप्त आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर आतंकवादी हमले की ओर ध्यान दिलवाना चाहते है जिसमें देश के 26 निहत्थे नागरिकों की जान चली गई थी।इस हमले की योजना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बनाई थी और यह पाकिस्तानी सेना के निर्देशन में बनाया गया था,जिसने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था।आज विश्व के सभी शांतिप्रिय देश भारत के साथ और पाकिस्तान के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
इसमें यह भी बताया गया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश पत्र 25022/28/2025(25.04.2025) और वीज़ा अधिनियम, 1946 की धारा 3(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए,पाकिस्तानी नागरिकों (दीर्घकालिक और राजनयिक/आधिकारिक वीज़ा को छोड़कर) के लिए वीज़ा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है।इसलिए आपसे अनुरोध है कि जिले के विभिन्न भागों में रहने वाले उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की तुरंत पहचान करें जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं,जिनके वीज़ा की अवधि समाप्त हो गई है या जिनके वीज़ा निलंबित कर दिए गए हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मामला है।अतः ऐसे व्यक्तियों को अविलम्ब सूचीबद्ध किया जाना चाहिए तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई तत्काल की जानी चाहिए। यह अत्यंत संवेदनशील मामला है।इसलिए यह अपेक्षा की जाती है कि स्थानीय प्रशासन राष्ट्रीय निर्देशों के अनुरूप शीघ्रता एवं निर्णायक रूप से कार्य करेगा, जिससे जनता का विश्वास मजबूत होगा तथा सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समय पर समाधान हो सकेगा।हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस ज्ञापन पर तत्काल ध्यान दें और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।।इस मौके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व भाजपा जिला देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा,युवा नेता बोबिन शर्मा,जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

*कैप्शन-डी.सी को ज्ञापन देते सुशील शर्मा,राकेश राठौर, सुशील रिंकु,के.डी भंडारी,शीतल अंगुराल,सरबजीत मक्कड़, जगवीर बराड़, कर्मजीत कौर,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,रमन पब्बी,किशन लाल शर्मा वअन्य*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post