Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास को प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. गिरिजा व्यास जी के असामयिक निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

*पटना. शनिवार, 03 मई, 2025* (सोनू) : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के असामयिक निधन पर बिहार जय प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसका निकट भविष्य में भरपाई नामुमकिन है। इस दु:खद घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं है और उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर मर्माहत हूं।

इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया।

श्रद्धांजलि सभा में 
विचार विभाग के चेयरमैन शशि कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल शर्मा , जमाल अहमद भल्लू , राजेश राठौड़, अजय चौधरी , ब्रजेश प्रसाद मुनन , आनंद माधव , प्रवीण सिंह कुशवाहा , सरवत जहां  फातिमा, मंजीत आनंद साहू , डॉ संजय यादव , सत्येंद्र कुमार सिंह ,शशि रंजन , राजीव मेहता , राज कुमार शर्मा , कुंदन गुप्ता , रौशन कुमार सिंह ,  रवि गोल्डन, मो  शाहनवाज , मृणाल अनामय,  बैद्यनाथ शर्मा,फिरोज हसन , किशोर , यशवंत चमन , प्रवीण भगत ,अमित कुमार , अरशद रिजवी ,सुनील कुमार  सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233865

Share this Post