Mon, 04 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

भ्रष्ट अधिकारियों से रिशु श्री के रिश्तों की न्यायिक निगरानी में हो सीबीआई जांच हो:- राजेश राठौड़ 

*हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश के देखरेख में सीबीआई करें रिशु श्री के भ्रष्ट अधिकारियों से रिश्तों की जांच*

*पटना. शनिवार, 03 मई, 2025* (सोनू) :  भ्रष्टाचार में लिप्त वरीय पदाधिकारी संजीव हंस के साथ रिशु श्री नामक युवक के रिश्तों के स्पेशल विजिलेंस यूनिट के जांच के बाद खुलासे पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ हमलावर होकर उक्त युवक के अन्य अधिकारियों के साथ संलिप्तता और कॉल डिटेल्स के माध्यम से इसकी अन्य मामलों में संलिप्तता की  जांच हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश के देखरेख में सीबीआई से कराने की मांग की है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार में दोषी संजीव हंस के साथ रिशु श्री के रिश्ते के खुलासे के बाद जांच में 52 करोड़ के जमीन के कागजात मिला जिसकी वास्तविक कीमत सैकड़ों करोड़ में आंकी जा रही है। इसके अलावे यह युवक अन्य अधिकारियों के साथ भी अनैतिक सेटिंग में संलिप्त रहा है। इस युवक के फोन कॉल डिटेल्स और संबंधों की जांच हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश के निर्देशन में सीबीआई से करा कर सार्वजनिक की जानी चाहिए कि आखिर ये अन्य कितने विभागों में ऐसे ही लेन देन में संलिप्त रहा है। साथ ही बिहार के कई बड़े अधिकारियों के बेटे बेटियों ने कंपनी खोलकर भ्रष्टाचार में संलिप्तता की है और ये उनके लिए भी मध्यस्थ की भूमिका में रहता था। अन्य विभागों के अधिकारियों की भी इसके साथ रिश्ते की जांच हो और भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएं। साथ ही उन्होंने मांग किया कि इस मामले की जांच हो कि आखिर रिशु श्री भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संसाधन विभाग और नगर विकास विभाग के लिए केवल सरकारी ठेकों में मध्यस्थता करता था या अन्य विभागों और अधिकारियों के लिए भी वो सरकारी ठेकों को मैनेज करने का काम करता था। उन्होंने कहा कि बिहार में इस तरीके के दलाल प्रत्येक विभागों में हावी हैं और वें अधिकारियों और कंपनियों के बीच सेटिंग का काम करते हैं इन सबकी जांच होनी चाहिए।


चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


59

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156123