Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाएं गए रबिंद्र कुमार पासवान*

बिहार कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाएं गए रबिंद्र कुमार पासवान

*पटना. शुक्रवार, 02 मई, 2025 (सोनू) : बिहार कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में रबिंद्र कुमार पासवान का मनोनयन किया गया।


उनके मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि संगठन के विचारों को अनुसूचित जाति के परिवारों के बीच ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दी है। नई जिम्मेदारी में प्रदेश कांग्रेस उनका हर कदम पर साथ देगा ताकि पार्टी की नीतियों का समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच हो सकें। प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर भी उन्होंने उम्दा काम किया है और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में वें पूर्व में उपाध्यक्ष भी रहें हैं तो इस अनुभव का लाभ भी उन्हें मिलेगा।


अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाएं जाने के बाद रबिंद्र कुमार पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार प्रदेश में नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद सभी शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन और सानिध्य मेरे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।  पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझ पर जताई है, उस पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। कांग्रेस की सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना मेरा पहला कर्तव्य होगा। साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के शीर्ष नेतृत्व के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी के राजू और अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के प्रति आभार जताया।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


48

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147408