Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सांगठनिक बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं अध्यक्ष राजेश राम ने दिया जिलाध्यक्षों को गुरुमंत्र*

*बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की अहम बैठक संपन्न*

*बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण सांगठनिक समीक्षा बैठक संपन्न*

*पटना. गुरुवार, 01 मई 2025* (सोनू) : बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज जिला अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों और जिला प्रभारियों की अति महत्वपूर्ण सांगठनिक समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिले में संगठन को ताकतवर बनाने, हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम सहित संविधान सुरक्षा अभियान सहित अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में जिला अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है और उनके कार्यों की समीक्षा के लिए और प्रदेश कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग के लिए और उचित क्रियान्वयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाती है। सबके समन्वय से जिलों में कांग्रेस का कार्यक्रम आम लोगों सहित कांग्रेसजन में व्यापक प्रभावकारी रहें इसको सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं को उनको प्रदत्त शक्ति के साथ जिम्मेदारियों का एहसास रखने का निर्देशन भी दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबकी एकीकृत प्रयास की आवश्यकता है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन की मजबूती की बात दोहराई और कहा कि संगठन को जिलों में प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको संगठन विस्तार पर जोर देना होगा। पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को लेकर जन जन के बीच जान होगा। कागजी खानापूर्ति पर नहीं बल्कि जनता के बीच शीर्ष नेताओं के नीतियों को लेकर जाना होगा और लोगों को कांग्रेस के ऐतिहासिक विराट स्वरूप से परिचय कराना होगा।

इस बैठक में हाईटेक तरीके से विभिन्न जिलों की समीक्षात्मक रिपोर्ट भी पेश की गई और उन्हें मजबूती से संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश भी दिया गया। इस बैठक में एक एक जिले की समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार को निर्देश दिया गया।

बैठक में  विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान , तीनों प्रभारी सचिव सुशील पासी, शाहनवाज आलम, देवेंद्र यादव , मोतीलाल शर्मा , अजय चौधरी सहित  सभी जिलाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहें।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post