Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भाजपा ने पानी के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही मान सरकार का पुतला फूंका 

आप सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए धरनो का कर रही है पाखंड:-सुशील शर्मा

जालंधर, 2 मई (सोनू) : - पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को पानी के विषय पर गुमराह करने एवं अपनी कमजोरी को छिपाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने श्री राम चौक (कंपनी बाग)  जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रचंड रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और प्रदेश का एक बूंद पानी भी किसी भी राज्य में जाने नहीं दिया जायेगा चाहे वहां सरकार किसी भी पार्टी की क्यों न हो। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, करमजीत कौर चौधरी, अनिल सच्चर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी ,व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
सुशील शर्मा ने कहा कि प्रदेश की मान सरकार पंजाब के लोगों को पानी के मुद्दे पर गुमराह करके झूठ का प्रचार कर रही है जो कदापि बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा के विरुद्ध धरनों का पाखंड कर रही है जो सरासर गलत है। सुशील शर्मा ने कहा कि जिला भाजपा मान सरकार के इस पाखंड की कड़े शब्दों में आलोचना करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान प्रदेशों की अंतरराज्यीय बैठक में इस विषय पर अपनी बात ठीक तरह से रख नहीं पाएं और आज अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा के सिर पर फोड़ कर खुद लोगों की झूठी सहानुभूति बटोर रहे हैं जो पंजाब के लोग बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ने भी पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार की इस झूठी राजनीति का कड़ा विरोध करेगी । शीतल अंगूराल ने भी भगवंत मान सरकार की आलोचना की उन्होंने कहा कि मान सरकार झूठी स्टंट बाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है।इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, मनीष विज ,दर्शन लाल भगत ,भरत काकड़िया, मनोज अग्रवाल,रविंदर धीर,दिनेश खन्ना, पार्षद पति अमित सिंह संधा, ऋषि बहल, कुणाल शर्मा, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विकी, आशीष सहगल, क्षितिज ढल, मनीष बल, भगत मनोहर लाल,सोनू हंस, किशन लाल शर्मा, दिनेश महेंद्रु, पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, शमा चौहान,शालू कुमारी, व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।


48

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147408